मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुजफ्फरनगर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद एवं ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा‘ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, गत वर्ष के 99.09 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। नए सत्र में भी 119 में से 105 चीनी मिलें ऐसी हैं जो 10 दिन से कम समय में गन्ना मूल्य का भुगतान कर दे रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, पिछले बजट में 1,500 करोड़, इस बजट में 2,400 करोड़…निजी नलकूप चलाने वाले किसानों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। कोई भी पैसा आपसे नहीं लेगा। आप अपनी खेती को पूरा पानी दीजिए। बिजली भी मिल रही है और पानी भी फ्री में मिलेगा।
पहली बार अन्नदाता किसान किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है… pic.twitter.com/18s4PeYI4e
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2024
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कई महीनों तक चला था, उसे कोई नहीं भूल सकता है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। 2017 में हमने आपसे सुरक्षा का वादा किया था। आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरनगर की पहचान उसके ऑर्गेनिक गुड़ के कारण हो रही है। यहां का गुड़ प्रदेश ही नहीं वरन देश दुनिया में अपनी मिठास घोल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बड़ी वजह अन्नदाता किसान हैं। हमारे एजेंडे में किसान सबसे पहले हैं।
गत वर्ष के 99.09% गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।
नए सत्र में भी 119 में से 105 चीनी मिलें ऐसी हैं जो 10 दिन से कम समय में गन्ना मूल्य का भुगतान कर दे रही हैं…: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/vMyPEhpxNx
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 12, 2024
इसके साथ ही उन्होंने कहा, पहले की सरकारें सरकारी नौकरियों में डाका डालती थी। अपने भाई, भतीजों और परिवार के लोगों को सरकारी नौकरियों में भरते थे। प्रदेश का नौजवान ठगा रह जाता था। आज प्रदेश में लगभग 60000 हजार नागरिक पुलिस आरक्षियों की बिना भेदभाव के भर्ती हो रही है।
आदरणीय बंधुओ, मेरी नई पुस्तक
‘ *अयोध्या 6 दिसम्बर, 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक: एक पत्रकार के रूप में बाबरी मस्जिद ढहने और राम मंदिर बनने की आँखों देखी कहानी (Hindi Edition) by Dr. Bhanu Pratap Singh’* प्रकाशित हो गई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें या क्यूआर कोड स्कैन करें।
*डॉ भानु प्रताप सिंह की गारंटी है कि पुस्तक पसंद आएगी।*

- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026