जम्मू के सांबा इलाके में बाड़ के पास सामान्य क्षेत्र में एक सुरंग का पता चला है। BSF ने इस सुरंग का पता लगाया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों की तरफ से अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रची गई थी जिसके चलते इस सुरंग का निर्माण किया गया था।
बीएसएफ के मुताबिक अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए आतंकियों की ये साजिश थी, जिसे विफल कर दिया गया। बीएसएफ का कहना है कि डेढ़ साल में पांचवीं बार सुरंग मिली है। सांबा में जिस सुरंग का पता चला है वह पाकिस्तान की ओर से 150 मीटर तक खोदी गई थी। इसके रास्ते आतंकी घुसपैठ की साजिश रची जा रही थी।
इस सुरंग के जरिए आतंकी भारत में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। इस समय जमीन पर सुरक्षाबलों की कड़ी सतर्कता की वजह से आतंकी अलग अलग तरीकों से जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बलों को कहना है कि सुजवां एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सघन जांच जारी है। बता दें कि इंटरनेशल बॉर्डर से लगे कई इलाकों में इससे पहले सुरंगे मिलती रही हैं।
29 अगस्त 2020 में चक फकीरा पोस्ट से तीन किलोमीटर दूर बैनगलाड में भी सुरंग मिली थी। बैनगलाड के बाद 22 नवंबर 2020 को सांबा बॉर्डर पर ही रिगाल के पास बीएसएफ के तलाशी अभियान में सुरंग खोजी गई थी। वहीं, जनवरी 2021 में कठुआ के हीरानगर में सुरंग मिली थी।
-एजेंसियां
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026