नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज का मामला अब एक नए विवाद की ओर मुड़ गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व करने वाली रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) की अधिकारी सोनिया ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है, जिसने प्रदर्शनकारी छात्रों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद छात्र और दिल्ली पुलिस आमने सामने आ गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाईं। छात्रों पर बर्बरता करने में सिर्फ दिल्ली पुलिस ही नहीं, बल्कि कई दूसरे बल भी शामिल ते। इनमें रैपिड ऐक्शन फोर्स की टीम भी तैनात की गई थी।
20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले में सोनिया नाम की एक अधिकारी आरएएफ को लीड कर रही थीं। अब उनके एक स्टेटस की वजह से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल सोनिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, उसमें एक कॉकरोच उल्टा जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसे लेकर काफी आलोचनाएं की जा रही हैं।
विवाद का केंद्र: इंस्टाग्राम स्टोरी और तंज
सोनिया 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन और मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाली टीम का हिस्सा थीं। या यों कहें कि उस टीम को लीड कर रही थीं। जिसमें महिलाओं, छात्रों और कई प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। अब सोनिया ने व्यक्तिगत तौर पर अपना ओपीनियन देते हुए स्टोरी लगाई और कॉकरोच जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “जो लोग खुद को ठीक नहीं कर सकते, वो देश को ठीक करना चाहते हैं”। सोनिया की इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।
क्या था घटनाक्रम?
बता दें कि बीती 20 जुलाई को दिल्ली में बड़ी घटना हुई। 28 जून से जंतर-मंतर पर चल रहा धरना प्रदर्शन एक कदम आगे बढ़ा और हाजरों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद की तरफ मार्च शुरू कर दिया। इस मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। इस दौरान कई पुलिसवाले भी चोटिल हुए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक कई एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
प्रदर्शन के दौरान आरएएफ को का नेतृत्व कर रही सोनिया का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उनके हाथ पट्टी बंध हुई थी और सोनिया ने दावा किया था कि उनके हाथ में भी चोट लगी है। सोनिया का कहना था कि लोगों को बचाने में उनको चोट लगी है। तब सोनिया ऑनग्राउंड अपने बयान के बाद चर्चा में आई थीं, लेकिन अब सोनिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जो कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स सोनिया की आलोचना भी कर रहे हैं।
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026