भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र ने जताया आक्रोश
पूरे देश के जैन युवा सड़कों पर उतरने के लिए तैयार
जैन राजनीतिक चेतना मंच भी गुस्से में, दी चेतावनी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. अहिंसा के पुजारी दिगंबर जैन संत 15 वर्ष से जिला चिकोडी (कर्नाटक) में नंद पर्वत पर प्रवास कर रहे आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की 5 जुलाई को निर्मम हत्या कर दी गई। इसा बारे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कहना है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में जैन समाज असुरक्षित है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह व महामंत्री बंटी ग्रोवर ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है जब से जैन समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कर्नाटक के अनेक मंदिरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ महीनों में लगातार हमले किए गए, जिसकी जानकारी प्रदेश सरकार दी गई लेकिन उनकी तरफ से कोई भी पहल नहीं कर रही है। जिसके कारण आज कर्नाटक के अंदर जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थलों, मंदिर, संतों को लेकर समाज में काफी चिंता बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अल्पसंख्यक समाज की विरोधी रही है। कांग्रेस की कर्नाटक में जब- जब सरकार बनी, धर्म व पंथ पर हमला किया है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक कोई कठोर कदम उठाया नहीं गया।
भाजपा अल्पसंख्यक ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन ने कहा कि जैन समाज अहिंसा का पुजारी है। हमेशा से भगवान महावीर के सिद्धांतों का पालन करता आया है। किंतु अगर कोई हमारी आस्था व संतों पर हमला करेगा तो जैन समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए चाहे हमें अहिंसा का मार्ग छोड़ हिंसा का मार्ग क्यों न अपनाना पड़े। पूरे देश का जैन समाज का युवा सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन करेगा। साथ ही साथ कर्नाटक की सरकार को चेतावनी देते हैं कि प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करें नहीं तो जैन समाज अपना उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से भी मांग करते हैं कि वह इस घटना की जानकारी लेकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आदेश दें।
जैन राजनीतिक चेतना मंच के आगरा महानगर के अध्यक्ष चौ. तपेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, शरद चौडरिया, अजय जैन, सुबोध पाटनी, राजीव पोद्दार, रश्मि जैन, पिंकी जैन, जितेंद्र जैसवाल, अरुण जैन, आशुतोष जैन आदि ने अपना रोष व्यक्त किया।
- फॉलोअर्स की भूख या पागलपन? आगरा में युवती ने बनाया ‘सुसाइड’ का फेक वीडियो, मेटा अलर्ट पर दौड़ी पुलिस - March 5, 2026
- फॉलोअर्स की भूख या पागलपन? आगरा में युवती ने बनाया ‘सुसाइड’ का फेक वीडियो, मेटा अलर्ट पर दौड़ी पुलिस - March 5, 2026
- आगरा कैंट पर आरपीएफ जवान बना ‘देवदूत’: चलती पंजाब मेल के नीचे जा रहे यात्री को मौत के मुंह से खींच निकाला - March 5, 2026