खबर है कि बॉलीवुड के सितारे सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने गुपचुप शादी रचा ली है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने श्री रंगानायकस्वामी मंदिर में शादी रचाई है। अब फैन्स दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि सिद्धार्थ और अदिति लंबे समय से एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। दोनों कई बार साथ-साथ नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आज 27 मार्च को दोनों ने तेलांगना मंदिर में शादी रचा ली है।
फैन्स कर रहे शादी की तस्वीरों का इंतजार
हालांकि, यहां ये भी बता दें कि न तो कभी अदिति ने और न ही सिद्धार्थ ने कभी इस रिश्ते को कन्फर्म किया है। बताया जाता है कि ये सीक्रेट वेडिंग काफी जल्दबादी में हुई है। कहा जा रहा है कि अब जबकि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
अदिति और सिद्धार्थ ने साल 2021 में साथ आए थे नजर
बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ ने साल 2021 में आई तेलुगू तमिल फिल्म ‘महा समुद्रम’ में साथ काम किया था। अदिति और सिद्धार्थ कई फिल्मी इवेंट में साथ नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों वकेशन के लिए साथ ट्रैवल करते पाए गए हैं। वहीं दोनों कई सोशल मीडिया रील्स में भी साथ दिखे हैं। कपल को हमेशा ही अपने फैन्स से खूब सारा अटेंशन मिला करता है।
अदिति और सिद्धार्थ दोनों हैं तलाकशुदा
बता दें कि अदिति की पहली शादी साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से हुई थी और फिर साल 2013 में दोनों अलग हो गए। वहीं सिद्धार्थ की भी ये दूसरी शादी होगी। साल 2003 में सिद्धार्थ की पहली शादी हुई थी और 2007 में उनका तलाक हो गया।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026