ऋषिकेश (उत्तराखंड) के चीला रेंज में 8 जनवरी को हुए सड़क हादसे के बाद से लापता वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी देवी का शव चीला पावर हाउस के पास गुरुवार को बरामद हो गया है। एसडीआरएफ 8 जनवरी से लगातार चीला डैम में आलोकी की तलाश कर रहे थे। इस हादसे में 4 लोगों की पहले ही मौत हो गई थी। साथ ही 5 लोग ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। यहां जहां उनका उपचार चल रहा है। आलोकी का शव मिलने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। साथ ही एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है।
दरसअल, आज सुबह चौथे दिन एसडीआरएफ की टीम ने फिर से चीला डैम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोरों की तरफ से चीला पावर हाउस के निकट सर्चिग शुरू की गई। दूसरी ओर राफ्ट द्वारा एक बार फिर से घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
राजाजी पार्क में तैनात थीं आलोकी देवी
सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गई है। आलोकी देवी राजाजी पार्क में वन्य जीव प्रतिपालक अधिकारी के रूप में तैनात थीं। सुबह चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया। इसके बाद राफ्ट, मोटर बोट, डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को सफलता मिली।
-agency
- शंकराचार्य पर FIR करने वाला प्रेमानंद महाराज को भी बना चुका है निशाना, दिनेश फलाहारी महाराज ने PM मोदी से की CBI जांच की मांग - February 24, 2026
- गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और नस्लीय टिप्पणी, मेघालय के सीएम संगमा ने यूपी सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग - February 24, 2026
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026