आगरा के पिनाहट में क्यौरी घाट पर अवैध रूप से हो रहा नावों का संचालन, प्रति यात्री ₹50 और प्रति बाइक ₹200 दबंगई से हो रही वसूली

आगरा के पिनाहट में क्यौरी घाट पर अवैध रूप से हो रहा नावों का संचालन, प्रति यात्री ₹50 और प्रति बाइक ₹200 दबंगई से हो रही वसूली

NATIONAL

 

जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हुई यात्री, भैंस से टकरा कर पलटने से बाल बाल बची यात्रियों से भरी नाव

प्रति यात्री ₹50 और प्रति बाइक ₹200 दबंगई व गुंडे के बल पर वसूल रहे अवैद्य नाव संचालक

पिनाहट।थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत क्योरी घाट चंबल नदी पर अवैध रूप से नावों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट के चंबल नदी पार कराई जा रही है। अवैद्य नाव संचालक चंद्र रुपयों के लालच में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।यात्रियों से प्रति सवारी ₹50 और प्रति बाईक ₹200 के हिसाब से दबंगई व गुंडई के बल पर वसूल रहे हैं। रुपए न देने पर मारपीट करने के लिए उतारू रहते हैं। पूर्व में भी कार्रवाई के लिए गई पुलिस व वन टीम पर अवैध नाव संचालकों ने जानलेवा हमला बोलते हुए फायरिंग की थी।जिसमें पुलिस ने दो नावो को जप्त किया था।और थाना पिनाहट में जान लेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बावजूद इसके अवैध नाव संचालकों के हौसले बुलंद है।वही क्योरी घाट पर अवैद्ध नावो से यात्रियों को चंबल नदी पार कराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर फंसने की घटना के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर स्टीमर का संचालन बंद कर दिया गया है। जिसके चलते थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत क्योरी घाट पर चलने वाली अवैध नावो का संचालन बढ़ गया है।अब क्योरी घाट पर चार नावे संचालित है। क्योरी घाट पर अवैध नावो के द्वारा लोगों की जान जोखिम में डालकर चंबल नदी पार कराई जा रही है। इस समय चंबल नदी का जलस्तर 115 मीटर पर है। चंबल नदी का जलस्तर अधिक होने के बावजूद भी अवैध नाव संचालक लगातार चंबल नदी में प्रतिबंध के बावजूद भी लगातार यात्रियों को चंबल नदी पार कराने में जुटे हुए।

चंद रूपये के लालच में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे अवैद्य नाव संचालक,प्रति यात्री 50 रूपये और प्रति बाइक 200 रूपये दबंगई व गुंडे के बल पर वसूल रहे अवैद्य नाव संचालक

पिनाहट। जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट पर संचालित अवैध नावो का संचालन कर रहे नाव संचालक चंद रुपए के लालच में यात्रियों को चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद भी चंबल नदी पार कराने में जुटे हुए हैं। प्रति यात्री 50 रूपये और प्रति बाइक 200 रूपये दबंगई व गुंडे के बल पर वसूल रहे है।वहीं लोगों के लिए किसी भी प्रकार की लाइव जैकेट की कोई व्यवस्था नहीं है।सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम न होने के बावजूद भी लोगों को लगातार चंबल नदी पार करा रहे हैं।

पुलिस व वन विभाग के संरक्षण में क्योरी घाट पर हो रहा चार चार नावो का संचालन

पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट चंबल नदी पर अवैध नाव का संचालन पिछले एक माह से चल रहा है। एक माह से चंबल नदी के क्योरी घाट पर लगातार लोगों को अवैध रूप से संचालित चार नावो के द्वारा चंबल नदी पार कराई जा रही है। जलस्तर अधिक होने के बावजूद भी अवैध नाव संचालकों को किसी भी प्रकार का कोई खौफ नहीं है।बिना डर के लगातार अवैध नाव के द्वारा यात्रियों को चंबल नदी पार करा रहे हैं।

पुलिस व वन विभाग की सांठ गाँठ से हो रहा अवैध नावों का संचालन

पिनहट। क्षेत्रीय ग्रामीण रमेश, सोनू, दीपक,तपेंद्र सिंह राजपूत व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस व वन विभाग की साथ सांठ गाँठ से पिछले एक माह से थाना पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट पर अवैध रूप से नावो का संचालन हो रहा है। पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लगातार अवैद्य नाव संचालित है। प्रशासनिक अधिकारियों से सांठ गांठ के चलते इन अवैद्य नाव संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।

वन्यजीवों के लिए संरक्षित है चंबल नदी

पिनाहट। चंबल नदी वन्य जीवों के लिए संरक्षित है।इसके वावजूद प्रतिबंधित चंबल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से नाव का संचालन हो रहा है

वही इस मामले में रेंजर बाह उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कुछ माह पूर्व क्योरी घाट पर अवैद्ध नाव संचालको के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन टीम व पुलिस पर हमला बोल चुके हैं। उच्च अधिकारियों के आदेश पर टीम बनाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Dr. Bhanu Pratap Singh