बिहार के गोपालगंज में 24 किसानों से भरी नाव डूबी, अब तक 2 शव मिले

बिहार के गोपालगंज में 24 किसानों से भरी नाव डूबी, अब तक 2 शव मिले

Crime NATIONAL

 

बिहार के गोपालगंज में बुधवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस हादस में 24 किसान गंडक नदी में डूब गए। हादसा तब हुआ जब किसानों को ले जा रही नाव नदी में पलट गई। नाव पर मौजूद एक शख्स ने तैर कर जान बचाई।
गोपालगंज में 24 किसान नदी में डूबे
गोपालगंज में नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरी नाव नदी में पलट गई। इस हादसे में 24 लोगों के डूबने की आशंका है। डूबने वालो में कुचायकोट और विशम्भरपुर थाना के इलाके के कई किसान शामिल हैं। ये बड़ा हादसा गंडक नदी में बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि नाव पर ट्रैक्टर भी लदा था और नदी की तेज धार में नाव के दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाई। ये हादसा बेतिया के नौतन इलाके में हुआ।
2 लोगों के शव मिले
गंडक नाव हादसे में खबर लिखे जाने तक दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था। दोनों मृतकों की क्रमशः विशंभरपुर के खेम मटिहानी और बराईपट्टी के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें से एक मृतक महिला है। एक मृतक का नाम इंद्रजीत सिंह है जो खेम मटिहानी गांव के थे और दूसरी मृतक जादोपुर की बरईपट्टी गांव की निवासी थी।
इस वजह से हुआ हादसा
बताया जाता है कि बड़ी नाव थी। जिस पर ट्रैक्टर ट्रॉली लदा हुई था। उसी ट्रैक्टर पर और नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। नाव जैसे ही बेतिया के भगवानपुर गांव के समीप नदी में पहुंची। तभी यह हादसा हुआ। 2 मृतकों के शव को बाहर निकाल लिया गया। जिसमें एक की पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है, जो खेम मटिहानीया गांव के रहने वाले थे। दूसरी मृतक महिला की पहचान जादोपुर के बरईपट्टी निवासी के रूप में हुई है। तीन अन्य लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक विशंभरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे।