लखनऊ/महोबा। महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को अपनी ही सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकना और उनके साथ तीखी बहस करना महंगा पड़ गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
क्या थी पूरी घटना?
यह विवाद 30 जनवरी को महोबा में हुआ था। विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्थानीय ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोक लिया था। इस दौरान विधायक और मंत्री के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विधायक के आरोप और वजह
विधायक का आरोप था कि क्षेत्र में ‘हर घर नल जल योजना’ के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया है, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार उनकी मरम्मत नहीं करा रहे हैं। विधायक ने दावा किया कि अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर विधायक और प्रधान मंत्री से बात करना चाहते थे।
संगठन की कार्रवाई
इस घटना का वीडियो वायरल होने और विपक्षी दलों द्वारा कानून-व्यवस्था व पार्टी अनुशासन पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है। पार्टी का मानना है कि अपनी बात रखने के और भी तरीके हो सकते थे, लेकिन बीच सड़क पर मंत्री का काफिला रोकना अनुशासनहीनता है। हालांकि, विधायक गुड्डू राजपूत का कहना है कि उन्हें अभी तक औपचारिक रूप से कोई लिखित नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026