आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा के जलेसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर भजपा को घेरते हुए कहा कि, मैं देख रहा हूं पहले दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में ये जो हमारा PDA परिवार है, ये सब मिलकर के परिवर्तन के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी को पलटने जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, हमारे किसानों की ना आय दोगुनी हो पाई है और जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है उससे तो ये लगता है कि हमारा किसान इनकी सरकार में बर्बाद हो जाएगा, दु:खी हो जाएगा। साथ ही कहा, हमारा किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। ये हमारे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं, बड़े बड़े उद्योगपति जिनका बड़ा कर्ज था उनका 16 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि, ये बीजेपी के लोग संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन बीजेपी के लोगों को हम बता दें, जो संविधान बदलेंगे, उनको ये जनता बदलने जा रही है। अब 140 करोड़ लोगों के मन की बात होगी, मनमर्जी नहीं चलेगी। भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि, इन्होंने महंगाई बढ़ा दी है। डीजल, पेट्रोल, रिफाइंड, खाने का तेल, दाल यहां तक नमक के दाम तक बढ़ गए हैं। बीजेपी के लोग संविधान के पीछे तो पड़े ही हैं, हमारी आपकी जान के पीछे भी पड़ गए हैं।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026