आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, आगरा महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होटल पीएल पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह भरा।
बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी: महानगर अध्यक्ष
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का ‘देवतुल्य कार्यकर्ता’ ही चुनाव में जीत का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 22 जुलाई को आगरा की सभी विधानसभाओं में होने वाले ‘बूथ सम्मेलनों’ को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और विधानसभा स्तर तक के अध्यक्ष, प्रभारी और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
माइक्रो मैनेजमेंट पर दिया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश व धर्मपाल सिंह ने चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट पर विशेष चर्चा की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ समिति, शक्ति केंद्र और ‘पन्ना प्रमुख’ की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।
दिग्गजों की रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। इनमें महामंत्री हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, मनवीर चौहान, नवीन गौतम, दीपू जादोन, रोहित कत्याल, राहुल सागर, राजू परमार, मनमोहन कुशवाह, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, माधुरी माहोर, अंकित शर्मा, विकास भारद्वाज, अनिल सारस्वत, विकास गुप्ता, नंदी महाजन, के.के. सिकरवार, विजय श्रीवास्तव, विवेक पाठक और शशांक ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- आगरा में खेरिया मोड़ ROB मरम्मत के चलते तीन महीने के लिए बंद: वैकल्पिक मार्ग पर भारी जाम से जनता बेहाल, 5 मिनट का सफर हुआ 2 घंटे का - October 17, 2026
- सीतापुर में सनसनीखेज वारदात: बहू को बचाने पहुंची 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - October 17, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: कोप भवन से लेकर वनवास और केवट संवाद के भावपूर्ण मंचन से भावविभोर हुए दर्शक - October 17, 2026