गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और उनके समर्थकों को बगैर अनुमति के कलश यात्रा निकालना महंगा पड़ गया। यात्रा निकालते वक्त आयोजकों को पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। जब पुलिस से झड़प हो रही थी, उस समय इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी शामिल थे।
इतना ही नहीं बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस से हुई धक्का-मुक्की में विधायक बेहोश होकर गिर गए और उनके कपड़े भी फट गए। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
बताया जाता है कि इससे पहले विधायक ने पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि मां ने दूध पिलाया है तो राम कथा के बाद मिलना। मैं देखूंगा कि तुममें कितना दम है। मेरा सीना होगा और तुम्हारी गोलिय
जानकारी के अनुीसार आज लोनी क्षेत्र अंतर्गत एक परम्परागत जुलूस निकाला जा रहा था। इस जुलूस में खुद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। इस परम्परागत जुलूस के आयोजकों में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पुत्र हितेश गुर्जर भी सम्मलित थे। पुलिस के मुताबिक इस जुलूस की नियमानुसार अनुमति नहीं ली गई थी।
इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि जुलूस में शामिल लोग अपने चहेते विधायक के नेतृत्व में आगे बढ़ते रहे, जब जुलूस नहीं रोका गया तो पुलिस बल जुलूस के सामने खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई हुई। आरोप यह है कि पुलिस ने बेवजह लोगों को पीटा। इस दौरान पुलिस के बीच हुई झड़प में विधायक नंदकिशोर को चक्कर आ गया और वह गिर गए। विधायक के कपड़े तक भी फट गए।
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 19 मार्च की रात में सूचना प्राप्त हुई कि हितेश गुर्जर का 20 मार्च को गैर परम्परागत जुलुस निकाले जाने का कार्यक्रम है। इस सूचना पर थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर ने रात में ही हितेश गुर्जर के मोबाइल पर दो बार और उनके एक समर्थक के मोबाइल पर तीन बार फोन मिलाकर बात करने का प्रयास किया। फोन रिसिव न होने के कारण बात नहीं हो पाई।
आज सुबह भी उक्त जुलुस को निकालने से मना किया गया। इसके वावजूद उन लोगों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की करके जुलुस निकाला गया। इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- आगरा में सरकारी हरियाली अभियान पर ‘मेला’ पड़ा भारी: मुख्यमंत्री के आगमन पर सहेजे गए पौधों को डिवाइडर पर दुकानें लगाकर किया जा रहा नष्ट - July 12, 2026
- आलौकिक होगा आगरा का जनकपुरी महोत्सव: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की विधिवत घोषणा, भावना स्टेट में शुरू हुआ उत्साह का माहौल - July 12, 2026
- कैट आगरा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण: अध्यक्ष रोहित कत्याल के नेतृत्व में व्यापारी जगत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा गति - July 12, 2026