यूपी की ललितपुर पुलिस ने सरकारी राशन की ब्लैक मार्केटिंग करने के आरोप में BJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन, सार्थक जैन, जितेंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। ये तीनों कारोबारी, गरीबों का राशन दूसरे राज्यों में बेचते थे।
जिला पुलिस ने व्यापारी व भाजपा नेता सहित तीन को सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सरकारी राशन की फर्जी व कूचरचित तरीके से बिल बनाकर कालाबाजारी करने के संगठित गिरोह के सरगना भाजपा नेता अनिल जैन सहित रामकिशोर व नितेश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है.
आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों को मिलने वाले चावल की कालाबाजारी कर रहे थे। वे चावल को अन्य राज्यों और जिलों में महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ललितपुर से 590 बोरी ब्रोकन राइस चावल ट्रक में लादकर फर्जी जीएसटी बिल बनवाकर और एसएस ट्रेडर्स का फर्जी बिल 10 लाख 75 हजार 519 रुपये का बनाकर कुरुक्षेत्र, हरियाणा ले जा रहे थे।
इससे पहले जिला पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने सरकारी चावल की कालाबाजारी कर फर्जी बिल बनवाकर अवैध लाभ अर्जित किया। पुलिस ने ट्रक से चावल को बरामद कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई सरकारी राशन के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही है।
अनिल जैन अंचल भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सरकारी राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने में मुख्य आरोपी होने की जानकारी पर संगठन के प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।
-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
Compiled by up18News
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 139वां जयंती समारोह 25-26 अक्टूबर को: 40 भव्य झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा - October 22, 2026