Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के पूर्व मंत्री और वर्तमान में आगरा छावनी से विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर जी. एस. धर्मेश के प्रतिनिधि प्रमोद गिरि के बड़े बेटे शुभम गिरि की पत्नी कल्याणी गिरि ऊर्फ रानी ने टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) का पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है। उनकी जीत पर आगरा में भी खुशी है। प्रमोद गिरि को बधाइयां दी जा रही हैं।

रानी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। कुल 25 में से 16 वोट कल्याणी गिरि ऊर्फ रानी को मिले। दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी रिक्की तिवारी पुत्र मोहन तिवारी को 9 ही वोट मिले। टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरि ने रानी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- 1 अप्रैल से अंडों पर लगेगी ‘एक्सपायरी डेट’ की मुहर, पुराने अंडे बेचने वालों की अब खैर नहीं, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश - March 17, 2026
- Agra News: सदर क्षेत्र में युवती से सरेराह बदसलूकी; बाइक सवारों ने रास्ता रोक की छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी - March 17, 2026
- आगरा में खूनी खेल: मिलने के बहाने बुलाया और युवक के सिर पर कर दिया वार, मुगल पुलिया पर सनसनी - March 17, 2026