पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर क्रूर रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बोलते हुए शुभेंदु ने कहा कि ‘ममता बनर्जी अब दीदी नहीं, बल्कि आंटी बन गई हैं’ और उनकी सरकार ‘बुआ-भतीजे की सरकार’ है.
अधिकारी ने कहा, “पूरे बंगाल के इलाक़े में ममता बनर्जी के संरक्षण में ऐसा काम चल रहा है. उन्हें दीदी बोलना छोड़ दीजिए, वह आंटी बन गई हैं. हिंदी में बुआ. ये बुआ-भतीजे की सरकार है.”
बीजेपी विधायक ने कहा, “वह दीदी नहीं है. दीदी नाम के साथ ममत्व, एक मानवीय भावना होती है लेकिन ममता बनर्जी की क्रूरता यह है कि मैंने उन्हें नंदीग्राम में हराया तो मेरे ख़िलाफ़ 42 मामले दर्ज कर दिए.”
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि ‘जो सीरिया में हो रहा है, वैसा ही बंगाल में हो रहा है.’
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026