लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के परिणाम में एनडीए की सरकार बनते हुए दिख रही है लेकिन भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती दिख रही है। दरअसल, कई सीटों पर हार-जीत का अंतर बेहद ही कम देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट थी, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीत की हैट्रिक लगाई है लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया। इस बार उन्हें 612970 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 460457 मत प्राप्त हुए। इस तरह पीएम मोदी ने 152513 वोटों से जीत हासिल की है। कम अंतर से मिली जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती रख दी है।
पीएम मोदी के खिलाफ इंडी गठबंधन के अजय राय थे मैदान में
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी से इस बार भी नरेंद्र मोदी चुनावी रण में उतरे। वहीं उनके खिलाफ इंडी गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मैदान में रहे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़े थे और तीसरा मुकाम हासिल किया था। उन्हें 7.34 फीसदी वोट मिले थे।
लखनऊ सीट पर भी घटा जीत का अंतर
लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जीत हुई है लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया है। यहां पर राजनाथ सिंह एक लाख के कम वोटों से जीत हासिल किए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि, इस सीट पर हमेशा से भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करती थी लेकिन इस बाद इंडिया गठबंधन ने भाजपा के जीत के अंतर को काफी कम कर दिया, जो भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
अमेठी भी हारी
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट भी खूब चर्चाओं में रही। अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां से केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को बड़े अंतर से हराया है।
Compiled by up18 News
- उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता - June 29, 2025
- Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी 1760 बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे - June 29, 2025
- जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती? - June 29, 2025