गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आज मंगलवार को अलग अंदाज में नजर आए। वे यूपी के गोरखपुर जिले में जनसंपर्क के दौरान चाय की दुकान पर चाय बनाते नजर आए।
कंधे पर गमछा डाले रवि किशन के अदरक कूटने और चाय बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। रवि किशन चुनाव प्रचार के लिए खीरवनिया चौराहे पहुंचे थे।यहां चाय की दुकान पर चाय बनाने लगे।
गोरखपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कंधे पर गमछा पहने अदरक कूटते और चाय बनाते नजर आए रवि किशन @ravikishann #LokasabhaElection2024 pic.twitter.com/YTyGmqLLIg
— princy sahu (@princysahujst7) April 2, 2024
रवि किशन चाय बनाते और अदरक कूटने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। रवि किशन जनसंपर्क के दौरान निषाद स्वीट हाउस पहुंचकर खुद चाय बनाने लगे।
वायरल वीडियो में रवि किशन अदरक कूटते हुए कहा कि पीएम मोदी को भी चाय वाला बोला गया था, लेकिन विपक्षियों को नहीं पता कि गरीब ही गरीब का दर्द समझ सकता है। जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ वो गांव गरीब का दर्द क्या समझेगा।
-एजेंसी
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026