Agra, Uttar Pradesh, India. बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर की पत्नी से चेन लूटी। विरोध पर तान दी पिस्टल।
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। शिव शक्ति विहार की रहने वाली रंजना सिंह के पति सतेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ मे तैनात हैं। वह इंजीनियर हैंं। संजना ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी बेटी का एमपीएस स्कूल में छोड़ने गई थीं। इसके बाद घर लौट रही थीं। वह एक्टिवा से थींं। कालिंदी विहार में आरबी डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा स्कूटर को रोक लिया। उनकी चेन लूटने का प्रयास किया।
महिला ने विरोध किया तो पिस्टल तान दी। वह दहशत में आ गईं। इसी बीच बदमाशों ने चेन तोड़ ली। उसमें लॉकेट भी था। सोने की चेन लूटने के बाद बदमाश भाग गए। उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026