आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में आगरा-जलेसर रोड पर एक्सीडेंट में एक बालक की मौत हो गई जबकि उसका चाचा घायल हो गया।
यह हादसा बाइक के ट्रक से टकराने से हुआ। मृत बालक पुरा लोधी गांव का निवासी था। हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पुरा लोधी निवासी संजू अपनी बाइक पर दस साल के भतीजे नमन के साथ अपने गांव की ओर लौट रहा था। आगरा-जलेसर रोड पर बांधनू गांव के पास किसी गाड़ी को ओवरटेक करते समय दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बालक नमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होने पर घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। पुलिस ने घायल संजू को आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है। मृत बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा बीती रात हुआ था।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- देश की सुरक्षा से खिलवाड़: इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने दबोचा - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026