नई दिल्ली। राजधानी के “इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा”, पर कस्टम अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री के पास से 9.84 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक 26 जनवरी को टर्मिनल-3 पर यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे रोका गया और ग्रीन चैनल से गुजरते समय उसके सामान की एक्स-रे जांच कराई गई। संदेह गहराने पर कस्टम टीम ने विस्तृत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक हरे रंग के हैंडबैग से नौ पॉलीबैग बरामद हुए। ये पैकेट काले और पारदर्शी कवर में थे और कई परतों में वैक्यूम-सील किए गए थे, ताकि जांच से बचा जा सके। प्रारंभिक जांच और डायग्नोस्टिक टेस्ट में बरामद पदार्थ गांजा यानी मारिजुआना पाया गया।
कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ के साथ-साथ उसे छिपाने में इस्तेमाल की गई सामग्री को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
- आगरा के बाह में घरेलू विवाद का खौफनाक कदम: पत्नी की याद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित - June 17, 2026
- आगरा में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती: शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान - June 17, 2026
- 30 जून को एत्मादपुर में होगा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का स्थापना समारोह, सीएम योगी और लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत - June 17, 2026