Paytm पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक RBI की ओर से बड़ा झटका मिला है। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी है। RBI ने ताजा आदेश में कहा कि उसका यह आदेश मैटेरियल सुपरवाइजरी से जुड़ी कुछ चिंताओं पर बेस्ड है, जिन्हें केंद्रीय बैंक द्वारा देखा गया।
आदेश में कहा गया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ यह एक्शन बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के सेक्शन 35ए के तहत है। बैंक को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
आईटी ऑडिट टीम नियुक्त करने का भी निर्देश
इसके अलावा बैंक को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने आईटी सिस्टम का व्यापक सिस्टम ऑडिट करने के लिए एक आईटी ऑडिट टीम नियुक्त करे। आईटी ऑडिटर्स की रिपोर्ट का रिव्यू करने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहकों को जोड़े जाने की अनुमति देना, आरबीआई की विशिष्ट परमिशन का विषय होगा।
-एजेंसियां
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026
- “मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति…”: अयोध्या के संतों ने की सीएम के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना - November 8, 2026