लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अगर चव्हाण बीजेपी में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। संभावना है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी।
दरअसल, अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने से पहले आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि चव्हाण ने नार्वेकर से मुलाकात की और इस्तीफे की प्रक्रिया को समझा। चव्हाण यह कहकर नार्वेकर के कार्यालय से चले गए कि मैं फिर आऊंगा। इसलिए चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
एक दिन पहले हुई थी कांग्रेस की बैठक
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेनीथल्ला कल मुंबई में थे। मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में अशोक चव्हाण भी मौजूद थे। अब उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है।
चव्हाण के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं ये नेता
राजनीति सूत्रों की माने तो बीजेपी नेता चव्हाण को राज्य में मंत्री पद देने के खिलाफ हैं इसलिए उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आज देर रात तक बीजेपी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। चव्हाण के साथ कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे और नसीम खान के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।
-एजेंसी
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026