कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है। देश की बड़ी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने के बाद अब सरकार ने बूस्टर डोज पर बड़ा ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्क प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटरों पर प्रीकॉशन यानी बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सरकारी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहले और दूसरे डोज के लिए फ्री में जारी टीकाकरण कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेगा। इसके साथ ही, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रीकॉशन डोज भी जारी रहेगा और इसकी रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
सरकार ने बताया है कि 15 साल से अधिक उम्र की देश की 96 प्रतिशत आबादी को कम से कम कोविड-19 वैक्सीन की एक खुराक लगाई जा चुकी है जबकि 83 फीसदी 15+ आबादी को दोनों खुराक दी जा चुकी है।
-एजेंसियां
- दिल्ली में आज रात से मेट्रो सेवाएं और यूपी से आने वाली ट्रेनें बंद: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सख्त - October 9, 2026
- ’विश्वगुरु ने रेलवे और मेट्रो बंद कर दिए फिर भी हम आएंगे…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रोक के बाद भड़के CJP फाउंडर अभिजीत दीपके - October 9, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ - October 9, 2026