पटना। बिहार की मशहूर सिंगर बिना शादी किए ही मां बन गई है। उन्होने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया में कई लोग उनको बधाई दे रहे है। वहीं कई लोग जमकर उनका ट्रोल कर रहे है। भोजपुरी सिंगर कर मानना है कि प्रेमानंद महाराज के आर्शीवाद से बिना शादी किए वह मां बनी है। भोजपुरी सिंगर देवी ने जर्मनी की स्पर्म बैंक पद्धति से गर्भधारण किया था और ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।
पुरानी सोच से ऊपर उठकर भोजपुरी सिंगर देवी ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला डाला। सिंगर ने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति से गर्भधारण किया और अब बच्चे को जन्म दिया है। देवी बेहद खुश हैं और उनकी खुशी का कारण सभी ने सोशल मीडिया पर देख लिया। देवी ने खुद ही एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो और उनका नवजात बच्चा नजर आ रहा है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनको बधाई दी तो वहीं कुछ को ये बात बिल्कुल नागवार गुजर रही है।
शालीन और पारंपरिक गाने के लिए जानी जाती है सिंगर देवी
भोजपुरी गायिका देवी का जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ है और उन्हें उनके शालीन और पारंपरिक संगीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में 50 से ज़्यादा एल्बम जारी किए हैं। साथ ही वह भोजपुरी गानों में अश्लीलता का लगातार विरोध करती रही हैं।
बावरिया एल्बम से मिली अपार सफलता के बाद पुरवा बयार और पिया गईले कलकतवा जैसे गीतों से उन्होंने खासी पहचान बनाई। उन्होंने भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिश्र के गीतों से अपनी पहचान बनाई है और अश्लीलता से मुक्त स्वच्छ संगीत को बढ़ावा दिया है।
साभार सहित
- विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा - June 27, 2026
- भाजपा योजनाबद्ध तरीके से देश के मंदिर ट्रस्टों पर कब्जा कर रही है… कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप - June 27, 2026
- यूपी में अब फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: कोचिंग, मॉल और अस्पतालों को NOC के बिना नहीं मिलेगी बिजली और व्यापार की सुविधा - June 27, 2026