Live Story Time
आगरा । मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जनपद कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी आगरा के रूप में पदभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी, सीईओ, रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी लखनऊ से स्थानांतरित होकर आये 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
श्री गोस्वामी इससे पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर, प्रयागराज, श्रावस्ती तथा जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आगरा,,सीडीओ वनारस,वीसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण, तथा विशेष सचिव आदि विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं,
नवागत जिलाधिकारी ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। मीडिया से बात करते हुए जनपद आगरा हेतु अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्दिष्ट सभी प्राथमिकताओं पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा तथा विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) अजय कुमार, एडीएम (नगर) अनूप कुमार, एडीएम (प्रोटोकॉल) सुश्री शैरी, मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती रीता सचान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
- आगरा में UP बोर्ड परीक्षा का सफल आगाज: 10वीं हिंदी के पेपर ने दी राहत, आसान सवाल देख खिले छात्रों के चेहरे - February 18, 2026
- बुजुर्ग महिलाओं का अकेलापन दूर करेगी ‘अखिल भारतीय महिला परिषद’, आगरा में खुलेगा ‘डे केयर’ सेंटर - February 18, 2026
- आगरा में इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक: बिल्डर ‘अहिंसा ग्रुप’ के 5 ठिकानों पर रेड, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति के शक में जांच जारी - February 18, 2026