अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सिलसिलेवार गंभीर आरोप लगाए हैं. राजधानी लखनऊ स्थित सपा के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड समते कई मुद्दों पर सत्ताधारी दल को घेरा.
यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि सामाजिक रूप से भाजपा ने देश का सौहार्द बिगाड़ा है. पेपर लीक करवाए और महिलाओं पर अपराध हुए. पिछड़ों और दलितों समेत आदिवासियों पर अपराध हुए. नोटबंदी से छोटे कारोबार बर्बाद हुए. सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बांड जैसा घोटाले हुआ और बिना जांच परखे वैक्सीन लगवाई गई.
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगार कर दिया. मानसिक रूप से अपने समर्थकों को बीमार बनाया. परिवार को परिवर से लड़ाया नौकरशाही में लेटरल एंट्री के बहाने लोगो को भरें . विदेशों में भारत को विकासील देशों से बहार करने के बाद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने पार्टी में अपराधियों को शामिल किया. किसानों के लिए 3 काले कानून लाई थी. बीजेपी ने किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश की. बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया.
Compiled by up18news
- गरीबों को भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज्जती न सहनी पड़े… सरकार बनने पर राशन के साथ दिया जाएगा सरसों का तेल, अखिलेश यादव का बड़ा वादा - November 9, 2026
- आगरा कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 72 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले - November 9, 2026
- आगरा में दीपावली पर शराब बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त; एक ही दिन में बिक गई 8 करोड़ रुपये की शराब, महंगे ब्रांड्स की रही धूम - November 9, 2026