लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में तहत कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले अहम माने जा रहे हैं। इससे पहले भी बीते दिनों पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
आईएएस रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही आईएएस राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया गया साथ ही वे प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसके अलावा आईएएस बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। अधिकारी रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। चैत्रा वी अलीगढ़ की मंडलायुक्त बनाई गई हैं तो वहीं विमल दुबे को झांसी मंडलायुक्त बनाया गया है।
आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा। आईएएस पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। वहीं, आईएएस बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने. राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बने।
इसके साथ ही आईएएस ईशा दुहन को एमडी पश्चिमांचल बनाए जाने की बात कही जा रही है। साथ ही आईएएस मनोज कुमार सिंह उद्यान विभाग के एसीएस बने रहेंगे। IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं।
आईएएस रणवीर प्रसाद को एमडी विद्युत उत्पादन निगम की जिम्मेदारी मिली है। आईएएस पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया हैं। आईएएस बलकार सिंह को आवास आयुक्त बनाए जाने की सूचना है। आईएएस आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। फिलहाल आईएएस तबादलों की फाइनल लिस्ट आनी बाकी है।
बता दें हाल ही में कुछ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे जिनमें आईएएस विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में तैनात किया गया था। इसके साथ ही नागेंद्र प्रताप सिंह को आयुष विभाग का डीजी बनाया गया था जबकि अश्वनी कुमार पांडेय को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
संतोष शर्मा को नगर आयुक्त अयोध्या की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं श्याम बहादुर सिंह को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
-एजेंसी
- ग्रेटर नोएडा में विकास के गड्ढों में समाई मासूम की जान, 6 साल के आव्यान की डूबकर दर्दनाक मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर FIR - July 26, 2026
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026