Vrindavan (Mathura), Uttar Pradesh, India. विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर रविवार से श्रद्धालुओं के लिए खुल रहा है। शुक्रवार को याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अदालत ने पूर्व के आदेश के अनुसार मंदिर खोलने के निर्देश दिए हैं। 15 अक्तूबर को अदालत द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही मंदिर में दर्शन की व्यवस्था कराई गई है। एक दिन में अधिकतम 500 श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और शाम को 5:30 से 9:30 तक ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे।
फूलमाला और प्रसाद लेकर न आएं
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालु को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। जबकि स्थानीय दर्शनार्थी के लिए पहचान पत्र के तौर आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रयोग के तौर पर एक सप्ताह के लिए प्रारंभ की जा रही है। अगर यह प्रकिया सफल रहती है तो आगे भी जारी रहेगी। मंदिर के अंदर सरकारी गाइड लाइन का पालन करवाते हुए भक्तों को दर्शन करवाए जाएंगे। इस दौरान भक्तों को फूलमाला, प्रसाद अर्पित करने की छूट नहीं होगी। मंदिर के बाहर की व्यवस्था पुलिस प्रशासन संभालेगा।
यहां होगा पंजीकरण
ऑनलाइन दर्शन के पंजीकरण की व्यवस्था की जिम्मेदारी गुजरात की आईटी कंपनी यात्राधाम डॉट ओआरजी को दी गई है। कंपनी को शुरूआत में सात दिन का पायलट प्रोजेक्ट दिया गया है। सात दिन सफलता के बाद आगे कंपनी की जिम्मेदारी बढ़ा दी जाएगी।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026