बलिया। यूपी के बलिया जिले की बांसडीह कोतवाली के देवड़ीह गांव में रविवार की देर रात सनकी व्यक्ति ने पत्नी व दो बच्चे की धारेधार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसका शव बगीचे में फंदे पर लटका मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर एसपी एस आनन्द, एएसपी डीपी तिवारी व क्षेत्राधिकारी एसएन वैश्य व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच घटना की जानकारी कर शव को पोस्मार्टम को भेजवाया।
देवडीह निवासी श्रवण राम (35) का पत्नी शशिकला देवी (35) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान श्रवण राम धारेधार हथियार से पत्नी व दो पुत्र सूर्या राव सात वर्ष व दूसरा मिठू चार माह की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक वहीं पास के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक श्रवण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। एसपी एस आनंद ने बताया कि शशिकला के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के काफी खोजबीन के बाद पत्नी व दो बच्चे का शव बगीचे में मिला, किसी धारेधार हथियार से हत्या की गई है, बगल के पेड़ पर फंदे पर मृतक श्रवण राम का शव मिला। उसके पॉकेट से मिले सुसाइट नोट में खुद हत्या की बात स्वीकारी है। पोस्मार्टम के लिए शव को भेजा गया है।
आपसी सुलहनामा से रहते थे साथ
श्रवण राम व शशिकला के बीच आपसी विवाद न्यायालय में मुकदमा चला था। डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिवार जनों से अलग पति व बेटो के साथ रह रही थी। उसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहता था।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026