आगरा में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है। सरकारी पार्क पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिसका विरोध कॉलोनी के लोगों ने किया तो भूमाफियाओं के द्वारा उनको धमकियां दी गई। जिसकी शिकायत अब कॉलोनी के लोगो ने पुलिस और प्रशासन से की है।
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के जीएमबी के पास स्थित जसोरिया एनक्लेव कॉलोनी का है। यह कॉलोनी आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा साल 1972 के आसपास में बनाई गई थी। जिसमें कॉलोनी के लोगों के लिए पार्क भी बनाया गया। अब आरोप है कि अंसार अली नाम के आदमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पार्क पर कब्जा करने का प्रयास किया।
आरोप है कि अंसार अली शनिवार को अपने साथियों के साथ आया, और पार्क की बाउंड्री तोड़कर कब्जे का प्रयास करने लगा। जब कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया, तो उनको धमकी दी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह सरकारी पार्क है। आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा इस पार्क को बनाया गया है, लेकिन उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। पहले भी इस पार्क पर कब्जे करने का प्रयास किया गया था, लेकिन कॉलोनी के लोगो ने शिकायत पुलिस और प्रशासन से की थी। अब फिर से इस पार्क पर कब्जे का प्रयास किया गया ।
कॉलोनी निवासियों की रजिस्ट्री में भी प्राधिकरण के द्वारा बनाए गए पार्क को दर्शाया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई अभी तक प्रशासन की तरफ से नहीं की गई। अब कॉलोनी निवासियों की मांग है कि वह अपनी पर्सनेल प्रॉपर्टी के लिए नहीं बल्कि सरकारी जगह को बचाने के लिए लड़ रहे है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026