आगरा: अखिल भारत हिंदू महासभा ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ थाना हरिपर्वत में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर बुधवार 26 मार्च से बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को महिला मोर्चे की अध्यक्ष मीरा राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों से मिला और मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने 48 घंटे बीत जाने पर भी मुकदमा दर्ज न किए जाने पर आक्रोश जताया। हिंदू महासभा ने विगत 23 मार्च को रामजीलाल सुमन के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को तहरीर पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शंकर श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, भारत, दिनेश कुशवाहा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार, हीरा देवी, आयुष तोमर आदि शामिल थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा इतिहास पुरुष और योद्धा राणा सांगा के विरुद्ध संसद में विवादित टिप्पणी की गई थी। जिसे लेकर कई शहरों में उनका विरोध किया जा रहा है। उनके खिलाफ स्थानीय न्यायालय में वाद भी दायर किया जा चुका है।
- न अली के रहे, न बजरंगबली के…कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन और स्कूलों के मुद्दे पर घेरा - November 10, 2026
- निशानों की कतार और जयकारों से श्याममय हुई ताजनगरी; 15 भव्य झांकियों और दो बैंडों के साथ निकाली गई श्री श्याम तीज महोत्सव की आमंत्रण यात्रा - November 10, 2026
- सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ पर राजनीतिक घमासान; भाजपा और जदयू ने आपातकाल, 1984 के दंगों और 2004 के घटनाक्रम पर उठाए सवाल - November 10, 2026