Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने शुक्रवार को राया बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। राया बस स्टैण्ड मथुरा जनपद के उन चार बस स्टैण्डों में शामिल है जिन्हें विभाग की संस्तुति पर सरकार ने नीलामी के लिए चुना है। एआरएम ने अपने अधीनस्थों के साथ राया बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
जल्दी ही गाड़ियां बसस्टैंड के अंदर से यात्रियों के आवागमन हेतु शुरू की जायेंगी
इस दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर उन्हें पूर्ण करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए शुक्रवार अपराह्न उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश गुप्ता ने अपने अधीनस्थों के साथ राया बसस्टैंड का औचिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बसस्टैंड परिसर में साफ सफाई, स्टाफ रूम, बिजली पानी आदि की समुचित व्यबस्था का जायजा लिया बातचीत में उन्होंने कहा जाम के चलते राया बस स्टेण्ड के अंदर रोडवेज की बसें नही आ पा रही थी जल्दी ही गाड़ियां बसस्टैंड के अंदर से यात्रियों के आवागमन हेतु शुरू की जायेंगी इस दौरान उनके साथ सहायक यातायात निरीक्षक नवनीत कुमार और सुरक्षा गार्ड मोनू गौतम मौजूद रहे।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026