महासचिव डॉ हृदेश चौधरी ने संजय बैजल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तिलक सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया
Agra, Uttar Pradesh, india. शहर में साहित्यिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी 20 वर्ष पुरानी शहर की नामचीन संस्था ‘आराधना’ ने एक वृहद समारोह में अपनी नवीन कार्यकारिणी गठित की। संस्थाध्यक्ष पवन आगरी एवं महासचिव डॉ हृदेश चौधरी ने पुराने साथी संजय बैजल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं तिलक सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ संस्था के कानूनी सलाहकार गिरीश गोयल एडवोकेट ने दिलाई।
इस अवसर पर आराधना के अध्यक्ष पवन आगरी ने कहा कि सामाजिक सरोकारों को समर्पित उनकी ये संस्था अब साहित्यिक आयोजनों को बढ़ावा देगी। संस्था महासचिव डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों में शहर को अनेक बड़े आयोजन देकर इस संस्था ने लोकप्रियता के शिखर को छुआ है।
नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बैजल एवं कोषाध्यक्ष तिलक सिंह ने भरोसा दिलाया कि वो अपनी सक्रियता से इस संस्था की साख को बरकरार रखेंगे।
कार्यक्रम में प्रो अयूब खान, दीप्ति भार्गव, अनीता गुप्ता, मीना सिंह, रश्मि गुप्ता, रेखा साहनी, मधु गुप्ता, चंद्रावती नरवार, कुसुम निषाद, नीलम गुप्ता, इंद्रा शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026