रूस की ओर से यूक्रेन पर किसी भी वक़्त हमले की संभावनाओं के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देगा.
ब्लिंकन ने कहा, ‘हम यूक्रेन के लिए मज़बूत अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं,यूक्रेन में प्रमुख सुधारों को समर्थन देने के लिए अमेरिका 1 बिलियन डॉलर का कर्ज़ देगा. इससे यूक्रेन को समृद्ध बनने में मदद मिलेगी.’
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि यूक्रेन संकट के कूटनीतिक समाधान को लेकर सभी उम्मीदें अभी ख़त्म नहीं हुई हैं, यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद एक समझौता अभी भी संभव है.
दोनों नेताओं ने फ़ोन पर हुई बातचीत में इस पर सहमति व्यक्त की थी.
रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख सैनिकों को तैनात किया है लेकिन वह हमले की बात से इंकार करता है.
लगभग दर्जन भर देशों ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है. वहीं अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन पर हवाई हमले किसी भी वक़्त शुरू हो सकते हैं. अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है.
-एजेंसियां
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026