नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल की। अजय कपूर की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि, कांग्रेस उन्हें कानपुर से अपना प्रत्याशी बनाना चाहती थी। अजय कपूर की गिनती बड़े उद्योगपतियों में भी होती है। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
भाजपा में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि, निवेदन है कि मैं लगातार 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं। अब मैं अपने पद एवं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। आप से अनुरोध है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करने की कृपा करें।
-एजेंसी
- Agra News: रावतपाड़ा में बिखरे फागुनी रंग, व्यापारियों के बीच जमी ‘होली मिलन’ की महफिल, भाईचारे का संदेश - March 2, 2026
- आगरा में सुलभ न्याय की दस्तक: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज संजय कुमार मलिक ने दिखाई ‘प्रचार रथ’ को हरी झंडी - March 2, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘एक्शन’ मोड: गंगाजल प्रोजेक्ट और मिड-डे मील की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच - March 2, 2026