आगरा को मिली पांच नई बसें
मंत्री और विधायकों ने किया बस में सफर
देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा की सड़कों पर सफर और हुआ आसान। पांच बसों को मंत्री और विधायकों ने दिखाई हरी झंडी। देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय नाराज होकर लौटे।
सिटी ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में नई सिटी बसों को उतारा गया है, जिसका शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
आगरा ईदगाह बस स्टैंड पर भी नई सिटी वातानुकूलित बसों के शुभारंभ के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद हरद्वार दुबे, विधायक छोटे लाल वर्मा, विधायक धर्मपाल सिंह, विधायक चौधरी बाबूलाल के साथ नगर आयुक्त निखिल कुमार फुंडे और रोडवेज के अधिकारी मौजूद है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य सहित विधायक गणों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया।
वातानुकूलित बसों के बेड़े में शामिल 5 नई बसें
आगरा शहर के कई मार्गों पर पहले से ही लगभग सौ के आसपास सिटी बसें चल रही हैं लेकिन धीरे.धीरे इस बेड़े में नई बसें शामिल हो रही हैं। अब 5 नई बसों को इस बेड़े में शामिल किया गया है। 5 नई बसें शामिल होने से अन्य मार्गों पर आवागमन तेजी के साथ बढ़ेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने टिकट खरीदकर किया सफर
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और विधायक गणों ने सिटी बस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सभी लोग सिटी बस में सवार हुए। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य प्रताप पुरा तक सिटी बस में सफर करने के लिए खुद अपने पैसों से टिकट खरीदा जिसके बाद विधायक गणों ने भी बस में टिकट खरीदी और सफर किया।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सहूलियत
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मोर और विधायक गणों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इसी कड़ी में आगरा शहर के सिटी ट्रांसपोर्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए 5 नई सिटी बसों को बेड़े में शामिल किया गया है । आज 5 नई सिटी बसों का उद्घाटन कर उन्हें सड़कों पर दौड़ आने के लिए रवाना किया गया है।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रूठ कर लौटे
साढ़े नौ बजे सिटी बसों का उद्घाटन होना था। कैबिनेट मंत्री और विधायक गण समय से पहुंच गए थे। लेकिन कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लगभग दस बजे पहुंचे। जब तक सिटी बसों को हरी झंडी दिखा दी गई थी। देर से तो जिला पंचायत अध्यक्ष भी पहुंची लेकिन अधिकारीगण उनकी आवभगत में लगे रहे। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पास कोई भी अधिकारी नजर नहीं आया। इससे नाराज होकर कैबिनेट मंत्री बसों के उद्घाटन में शामिल नहीं हुए और गाड़ी में बैठ कर लौट गए।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026