लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। इससे पहले अवध प्रांत के सात विभागों के संघ चालक के चुनाव में लखनऊ में अरविंद जैन और सीतापुर में डॉ. हरपाल सिंह नए संघ चालक चुने गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र के अवध प्रांत के संघचालक और सह संघचालक का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। उधर, अवध प्रांत के सात विभागों के संघ चालक के चुनाव में लखनऊ में अरविंद जैन और सीतापुर में डॉ. हरपाल सिंह नए संघ चालक चुने गए हैं। जबकि शेष पांच विभागों में निवर्तमान संघचालक ही दोबारा चुने गए हैं।
संघ में महानगर, विभाग और प्रांत में संघचालक और सह संघचालक के चुनाव तीन वर्ष के अंतराल पर कराए जाते हैं। 3-10 दिसंबर तक अवध प्रांत के 27 महानगर और सात विभागों में चुनाव कराए गए हैं। रायबरेली में हरमेश बहादुर सिंह, बहराइच में परमेश्वर सिंह, गोंडा मे सौम्य अग्रवाल और अयोध्या में गंगाबक्श फिर से संघचालक चुने गए हैं। उन्नाव में भी पुराने संघचालक चुने गए हैं।
अवध प्रांत में वर्तमान में कृष्णमोहन संघचालक हैं और सुनील खरे सह प्रांत संघचालक हैं। 17 दिसंबर को अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य दोनों पदों पर चुनाव करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि वैसे तो मतदान की स्थिति नहीं आती है। लेकिन यदि विपरीत परिस्थिति में एक पद के लिए एक से अधिक स्वयंसेवक दावेदारी करते हैं तो कार्यकारिणी सदस्यों के हाथ खड़े कराकर सांकेतिक चुनाव कराया जाता है।
– एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026