आगरा: ताजनगरी के विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक पर्यटकों पर हमला बोल दिया। परिसर में लगा एक बड़ा छत्ता अचानक टूट जाने के कारण यह घटना हुई, जिसके बाद स्मारक परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
रुमाल और दुपट्टे बने ढाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही छत्ता टूटा, हजारों की संख्या में मधुमक्खियां पर्यटकों की ओर झपट पड़ीं। जान बचाने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। कई देशी-विदेशी सैलानी अपने रुमाल, दुपट्टे और हाथों से चेहरा ढककर बचाव करते नजर आए। कुछ पर्यटक बचने के लिए जमीन पर झुक गए तो कुछ सुरक्षित कमरों की ओर दौड़े।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सफेद संगमरमर के बीच सैलानी दहशत में भाग रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों और स्मारक के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के निर्देश दिए।
प्रबंधन पर उठे सवाल
ताजमहल जैसे संवेदनशील और वीवीआईपी पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना ने प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों का कहना है कि स्मारकों पर समय-समय पर छत्तों को हटवाया जाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी पर्यटक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए ताज का दीदार दहशत में बदल गया।
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026