अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU के कुलपति का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. एएमयू के कुलपति प्रो तारिक मंसूर का कार्यकाल 15 मई 2022 को समाप्त होना था.
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर का कार्यकाल 15 मई 2022 को पूरा होना था पर उससे पहले ही राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर तारिक मंसूर अगले 1 साल, नए कुलपति के नियुक्त होने, दोनों में से जो पहले हो, तक एएमयू के कुलपति बने रहेंगे. इस बारे में एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने नोटिफिकेशन जारी किया.
एएमयू के छात्र, शिक्षक रह चुके हैं प्रो तारिक मंसूर
प्रो. तारिक मंसूर ने 17 मई 2017 में जब वह जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे, तब उन्होंने जमीरउद्दीन शाह से एएमयू कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया था. 20 सितंबर 1956 में जन्मे प्रोफेसर तारिक मंसूर एएमयू के छात्र रह चुके हैं. 1978 में जेएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस तथा 1982 में एमएस की डिग्री हासिल की. प्रो. तारिक मंसूर एएमयू में कई प्रशासनिक पदों पर आसीन रह चुके हैं. 2013 में उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल तथा सीएमएस का कार्यभार ग्रहण किया.
-एजेंसियां
- सावधान: एसएमएस, फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर बैंक खातों पर हाथ साफ कर रहे साइबर शातिर, पुलिस और ग्रीन गैस कंपनी ने शुरू किया जागरूकता अभियान - September 25, 2026
- ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये…’ सपा प्रमुख अखिलेश ने ज्ञानेश कुमार का नाम लिए बिना की इस्तीफे की मांग - September 25, 2026
- ’वोट चोरी से चुने जा रहे हैं सांसद और विधायक’: राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त पद से दें इस्तीफा - September 25, 2026