Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ धूमधाम से मनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ०देवी सिंह नरवार शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे हैं। अवगत कराया जा रहा है कि महासंघ के बैनर तले 1 अगस्त 2022 को देश भर के एक लाख स्थानों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा के शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश अग्रवाल से उनके आवास पर भेंटकर महासंघ के आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने इस परंपरा को अच्छा बताया और कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं इस दृष्टि से नई पीढ़ी को देश पर मर मिटने वाले शहीदों के शौर्य, पराक्रम तथा वीरता के बारे में अवगत कराना जरूरी है। डॉक्टर नरवार ने उनकी उच्च कोटि की सोच के प्रति आभार जताया और कृतज्ञता व्यक्त की।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार के नवागतसंयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा श्री आर .पी. शर्मा से उनके कार्यालय में भेंट कर आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में चर्चा की। निकट भविष्य में इस संबंध में होने जा रहे समारोहों में उनका सहयोग व सुझाव मांगे। जे.डी. आगरा आर.पी. शर्मा ने अमृत महोत्सव समारोहों पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन डॉ देवी सिंह नरवार को दिया। डॉ नरवार के साथ श्री मुकेश डागुर, कीर्ति पाल सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

डॉ देवी सिंह नरवार ने आज सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आगरा महेश चंद्र से उनके कार्यालय में भेंटकर महासंघ द्वारा प्रस्तावित आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के बारे में चर्चा की। आगरा मंडल के विद्यालयों में 1 अगस्त को अमृत महोत्सव के कार्यक्रम कराए जाने का अनुरोध किया। महेश चंद्र ने डॉक्टर नरवार को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आजादी दिलाने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात कही। डॉक्टर नरवार के साथ श्री मुकेश डागुर व कीर्तिपाल भी थे।

डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला से उनके आवास पर भेंट कर महासंघ के बैनर तले होने वालें “आजादी का अमृत महोत्सव समारोह”के बारे में चर्चा की। प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने बताया कि देश को आजादी मिले 75 वर्ष गये हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषागिक संगठन अपने अपने क्षेत्र में “अमृत महोत्सव” के कार्यक्रमों का आयोजन अपनी स्तर से कर रहे हैं। खुशी की बात है कि भावी पीढ़ी को आजादी की लड़ाई के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के शौर्य, पराक्रम, वीरता और देश भक्ति के बारे में बताया जाए। उन्होंने आगरा कॉलेज में 13 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित पर अपनी सहमति व स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन शीघ्र कर लिया जायेगा। डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य को बताया कि 1 अगस्त को एक साथ देश के 1 लाख स्थानों पर महासंघ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम कराये जायेंगे।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० देवी सिंह नरवार ने श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, लोहामंडी की प्रधानाचार्या पायल जैन से उनके कार्यालय में भेंट कर,”आजादी के अमृत महोत्सव”के बारे में चर्चा की। कॉलेज में 1 अगस्त से पूर्व ही अमृत महोत्सव मनाने हेतु अपनी सहमतिप्रदान की। चर्चा के दौरान कॉलेज शिक्षिकायें वंदना जैन तथा साधना वैद्य भी मौजूद रही। वार्ता के दौरान प्राचार्य पायल जैन ने कहा कि छात्रों और छात्राओं में देश भक्ति के भाव पैदा करने के लिए हमें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े, मार्मिक प्रसंगों और घटनाओं से अवगत कराना ही होगा। डॉ. नरवार ने बताया भारतीय इतिहास भारत के वीरों के अदम्य साहस, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, और त्याग की अमर गाथा है, जिससे भावी पीढ़ी को देश भक्ति प्रेरणा मिलती है। देश भक्ति की भावना बालक में बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए।

- Agra News: रहनकलां रेनीवेल प्रोजेक्ट के यमुना नदी पर इम्पैक्ट की स्थिति अस्पष्ट, करोडों लीटर जल दोहन की क्षमता के बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष ने विवरण मांगा - March 9, 2025
- Agra News: श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में खेली गयी टाफी− चाकलेट की होली, आज होगी बरसाने लठामार होली - March 9, 2025
- Agra News: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवक पुलिस गिरफ्त में आते ही बोले- वह हमारी बहनें हैं भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे - March 8, 2025