भोजपुरी के मशहूर कलाकारों में से एक नाम रानी चटर्जी का भी है। भोजपुरी इंडस्ट्री को अपने जीवन का 15 साल दे चुकीं रानी के बारे में अलग- अलग अफवाहें उड़ती रही हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि रानी बंगाली नहीं, मुस्लिम हैं।
बंगाली नहीं हैं रानी
रानी चटर्जी के नाम से ही कई लोग ये अंदाजा लगा लेते हैं कि रानी पश्चिम बंगाल या असम की रहने वाली हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की रानी ना ही बंगाली हैं और ना ही असम की। दरअसल, रानी का जन्म मुंबई में ही हुआ है और वो एक मुस्लिस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रानी का असली नाम सहिबा शेख है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
अभी तक नहीं की शादी
1979 में जन्मी रानी 3 नवंबर 2021 को अपना 31वां जन्मदिन चुकी हैं। हालांकि लगातार फिल्मों में व्यस्त रहने वाली ये अदाकारा अपनी शादी की बात पर कभी कुछ खुल कर नहीं कहतीं।
पहली फिल्म
रानी ने 2004 में ही भोजपुरी फिल्मों में कदम रख दिया था। खात बात ये है कि एक्ट्रेस सिर्फ नाम से ही नहीं किस्मत से भी रानी हैं। रानी की पहली फिल्म ही सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ थी। इस फिल्म का नाम था ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और आज तक इस फिल्म की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।
45 से ज्यादा फिल्में
महज 16 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली रानी ने अपने फिल्मी करियर में लगातार काम किया है। उन्होंने अब तक 45 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर ली हैं। रानी की ज्यादातर फिल्म हिट हो जाती है। इसके अलावा 2010 में रानी ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘मस्तराम’ से हिंदी डेब्यू भी किया। इसी के साथ रानी कई टीवी रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
दो सुपस्टार संग अफेयर
रानी की लव लाइफ की बात करें तो सुपरस्टार पवन सिंह और रवि किशन के साथ रानी के अफेयर की चर्चा रह चुकी है। पवन सिंह के साथ अफेयर की बात तब सामने आई जब रानी खुद मीडिया के सामने आईं। रानी ने पवन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था।
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026