जाने-माने रेडियो प्रसारक अमीन सयानी का निधन हो गया। उन्होंने रेडियो सीलोन से 1952 से प्रसारण करियर की शुरुआत की थी। सयानी ने 91 की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। अमीन सयानी लोकप्रिय रेडियो शो “बिनाका गीत माला” प्रस्तुत किया करते थे।
60 के दशक से लेकर 90 के दशक तक ऐसा कोई अभिनेता या अभिनेत्री नहीं थी जो अमीन सयानी के रेडियो प्रोग्राम का हिस्सा ना बना हो। अमीन सायानी 43 सालों तक लगातार रेडियो से जुड़े रहे।
अमीन सयानी ने मंगलवार की देर रात (बुधवार) को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार को लेकर उनके बेटे ने कहा कि वो इस पर जल्द अपडेट देंगे। इस दुख की घड़ी में अमीन सयानी के परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं।
रेडियो की दुनिया में रहे बादशाह
21 दिसंबर 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ‘गीत माला’ उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इस एक शो ने अमीन सयानी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो अपने फैंस के बीच सुपरस्टार थे। अमीन सयानी ने अपने रेडिया करियर में 50 हजार से भी ज्यादा शोज किए।
मंत्रमुग्ध कर देती थी आवाज
अमीन सयानी का ‘बहनों और भाइयों’ के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है। अमीन सयानी रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे थे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी।
आकाशवाणी ने दी श्रद्धांजलि
अमीन सयानी के निधन पर उनके सबसे बड़े परिवार आकाशवाणी ने शोक जताया है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आकाशवाणी ने कहा, “सबसे शानदार प्रेजेंटर में से एक अमीन सयानी गुजर गए हैं। वो रेडियो शो बिनाका गीत माला (Binaca Geetmala) के आइकोनिक प्रजेंटर थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
-एजेंसी
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026