अमेरिका में सरकारी स्वामित्व वाले सभी गैजेट्स में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tiktok) पर प्रतिबंध लगाया गया है। यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए अमेरिका की सीनेट ने इसको लेकर एक बिल भी पास किया है। इस बिल में सरकारी कर्मचारियों और सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक इस्तेमाल करने पर बैन लगाने की बात कही गई है।
सदन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। हालांकि, आम यूजर्स के लिए यह प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सरकारी उपकरणों से शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को तत्काल अनइंस्टॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि सरकार जल्द दी इसको लेकर कानून भी बना सकती है।
एफबीआई ने भी जताई थी चिंता
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक क्रिस रे ने भी टिकटॉक को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस वीडियो शेयरिंग एप का नियंत्रण चीन सरकार के हाथों में है, जिसके मूल्य हमारे जैसे नहीं हैं। रे ने कहा था कि एफबीआई चिंतित है कि ऐप प्रणाली का नियंत्रण चीनियों के हाथ में है जो चीजों में हेरफेर कर सकते हैं।
सरकार लाई बिल
अमेरिका में इसको लेकर एक बिल भी पास किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लाए गए इस बिल में सरकारी कर्मचारियों और सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक इस्तेमाल करने पर बैन लगाने की बात कही गई है। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर जॉश हॉले ने टिकटॉक को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का खतरनाक वायरस बताया था।
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी संयुक्त राज्य अमेरिका से टिकटॉक को प्रतिबंधित करना चाहते थे। संघीय संचार आयोग (FCC) ने भी एपल और गूगल को अपने एप स्टोर से टिकटॉक को हटाने का सुझाव दिया था।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026