डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 18- आगरा लोकसभा यह लोकसभा चुनाव विधायकों का भी रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगा। वैसे आगरा सीट पर विधायकों के साथ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
आगरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल। वे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भी हैं। आगरा सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जलेसर विधानसभा क्षेत्र एटा जिले में आता है। आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा छावनी (सुरक्षित) से डॉ. जीएस धर्मेश, एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह और जलेसर (सुरक्षित) से संजीव कुमार विधायक हैं। योगेंद्र उपाध्याय उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनट मंत्री हैं। सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं। विधानसभा क्षेत्रों में जीत ही सांसद की जीत होती है।
इसके साथ ही आगरा शहर में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की भी परीक्षा है। एक लाख से अधिक वोटों से जनता ने उन्हें चुना था। आगरा शहर में यह बढ़त बरकरार रहती है तो माना जाएगा कि लोग पार्टी को पसंद कर रहे हैं। आगरा लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सभा और रोड शो कर चुके हैं। एत्मादपुर में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने भी प्रचार किया है।
आगरा लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी
- प्रो. एसपी सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी
- सुरेश चंद कर्दम, समाजवादी पार्टी
- पूजा अमरोही, बहुजन समाज पार्टी
- आराम सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया
- कुलदीप कुमार, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
- चंद्रपाल, आदर्श समाज पार्टी
- जितेंद्र गौतम, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी
- सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी
- हरनुराम अंबेडकरी निर्दलीय
- पूजा निर्दलीय
- महेंद्र सिंह निर्दलीय
आगरा लोकसभा सीट पर मतदाता
कुल मतदाता 17,57,040
महिलाएं 8,06,837, पुरुष 9,50,105, अन्य 98
जलेसर क्षेत्र में 3.50 लाख मतदाता
पहली बार वोट डालने वाले 21343,
20 से 29 साल के मतदाता 3,02,155
दिव्यांग मतदाता 7183
जिले में मतदान केंद्र
जिले में मतदान केंद्र 550, मतदेय स्थल 1760 संवेदनशील मतदान केंद्र 114 संवेदनशील मतदेय स्थल 424
जातिगत समीकरण
- वैश्य: 4.50 लाख.
- जाटव: 3.50 लाख
- मुस्लिम: 3 लाख
- ब्राह्मण: 2 लाख
- ठाकुर/क्षत्रिय: 1.25 लाख
- बघेल: 1.25 लाख
- लोधी राजपूत एवं अन्य 1 लाख
आगरा लोकसभा सीटः 2019 का चुनाव परिणाम
प्रत्याशी, पार्टी, वोट मिले, प्रतिशत
प्रो. एसपी सिंह बघेल भाजपा 646,875 56.48
प्रो. मनोज कुमार सोनी बसपा 4,35,329 38.01
प्रीता हरित कांग्रेस 45,149 3.94
नोटा 5,817
बहुमत 5,817
कुल वोट पड़े 11,45,629
आगरा लोकसभा सीटः 2014 का चुनाव परिणाम
प्रत्याशी, पार्टी, वोट मिले, प्रतिशत
प्रो. रामशंकर कठेरिया भाजपा 583,716 54.53
नारायण सिंह सुमन बसपा 2,83,453 26.48
महाराज सिंह धनगर सपा 1,34,708 12.58
उपेन्द्र सिंह कांग्रेस 34,834 3.25
नोटा 5,191
बहुमत 3,00,263
कुल पड़े वोट 10,70,405
- Agra News: आयकर विभाग को 3 जूता कारोबारियों के यहां मिला खजाना, इतने नोट मिले कि आंखें फटी रह गई - May 18, 2024
- Agra News: आगरा से चारधाम यात्रा पर गई महिला की यमुनोत्री मँदिर में हुई मौत - May 18, 2024
- Agra News: बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी - May 18, 2024