Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा मंडल व्यापार संगठन ने एक बैठक की। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना आगरा में कराए जाने हेतु खंडपीठ संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में तन मन धन से अपना पूर्ण समर्थन का वादा किया गया।
संगठन के संस्थापक श्री गोविंद अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू कर आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना किया जाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आगरा में खंडपीठ की स्थापना से अधिवक्ताओं को इतना लाभ नहीं होगा जितना कि आम जनता को होगा। खंडपीठ स्थापना से आगरा का विकास होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को इलाहाबाद नहीं भागना पड़ेगा जहां पर वादों के निस्तारण में सालों लग जाते हैं। वादकारियों को न्याय पाने के लिए इलाहाबाद-लखनऊ के कई कई चक्कर लगाने पड़ते हैं।
संगठन के अध्यक्ष श्री पवन बंसल ने बैठक में कहा है कि आगरा में खंडपीठ स्थापना से सबसे ज्यादा फायदा होगा यहां के ट्रेवल एजेंसी, होटलों, मार्बल उद्योग, मशीनरी उद्योग आदि के व्यापार निश्चित रूप से बढ़ेंगे। यह आंदोलन जनता का आंदोलन है इसमें सभी व्यापारिक, सामाजिक, शैक्षणिक संगठनों ओ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
संगठन के महामंत्री श्री त्रिलोक चंद शर्मा ने स्मरण कराया है कि संगठन 2001 से बराबर उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के साथ हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाता रहा है। भविष्य में जब तक खंडपीठ नहीं मिल जाती तब तक आगरा मंडल व्यापार संगठन संघर्ष समिति के साथ हर आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। उन्होंने बताया कि संगठन के संस्थापक श्री गोविंद अग्रवाल ने 20 दिसंबर 2012 को भी अपने साथियों सहित अपनी बस ले जाकर दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने में भी भागीदारी की थी।
बैठक में समर्थन देने वालों में सर्वश्री चरणजीत थापर, महेंद्र सिंह वर्मा, दर्शन सिंह सिकरवार, प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, सुरेश चंद गर्ग, नरेश जैन, जोगिंदर लूथरा, गुरुदयाल सिंह बेदी, अशोक गोयल, सुशील यादव, गिरीश गोयल, सलीम जब्बार, रिंकू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, एवं राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
- Agra News: नाले में ऑटो चालक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका - February 15, 2026
- आगरा के नगला हवेली में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा शिविर, 137 लोगों को मिला मुफ्त परामर्श - February 15, 2026
- आगरा के नगला हवेली में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा शिविर, 137 लोगों को मिला मुफ्त परामर्श - February 15, 2026