मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 25 और 26 अक्टूबर को कान्हा की नगरी मथुरा में होगी। ये बैठक परखम गांव में होनी है। ये बैठक हर हर इन्हीं दिनों में दीपावली से पहले होती है। बैठक में संघ सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक बैठक में देश के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी। विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारों और संबोधन के महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। बीते माह मार्च में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा और संघ कार्य के विस्तार की जानकारी ली जाएगी।
बता दें कि साल 2025 में संघ की स्थापना के सौ साल पूरे हो जाएंगे। परखम गांव में होने वाली इस बैठक में इस संबंध में तय किए गए संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी तक पूरा करने पर भी विचार-विमर्श होगा। इस बैठक से पहले मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में स्वतंत्रता का स्वराभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026
- आगरा में मासूम के कातिल का ‘द एंड’: 8 साल की बच्ची की हत्या करने वाला दरिंदा सुनील एनकाउंटर में ढेर - March 28, 2026