नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने एयरलाइंस टिकटों की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सबसे बड़ा श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा, लेकिन वहां पहुंचने के लिए लोगों को महंगे टिकट खरीदने पड़े। इसी तरह पहलगाम टेरर अटैक के बाद श्रीनगर से उड़ानों के टिकटों में भारी बढ़ोतरी देखी गई।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि “इंडिगो ने मोदी सरकार को घुटनों पर ला दिया है। कारण क्या है?” उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार दावा करती रही है कि ‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर कर सकता है’, लेकिन मौजूदा टिकट दरों में “जूते पहनने वाले भी अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं।”
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्होंने सुना है कि एयरलाइन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अधिकतर सदस्य भाजपा से जुड़े हुए हैं। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “गाने से ज्यादा निभाने की जरूरत है।”
- आगरा में ललित की संदिग्ध मौत मामला: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - October 22, 2026
- आगरा में एमएलसी चुनाव पर सियासी घमासान: सपा के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा— “छल-बल नहीं, संगठन की ताकत से जीतेंगे” - October 22, 2026
- लालकृष्ण आडवाणी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा में हुआ विशेष हवन: सदरभट्टी स्थित हरमिलापी मंदिर में द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने की प्रार्थना - October 22, 2026