यूपी पुलिस के डायल 112 के कर्मचारियों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथ

यूपी पुलिस के डायल 112 के कर्मचारियों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथ

POLITICS
Doctor Murdered in Sultanpur : अखिलेश यादव, बोले-जब बीजेपी के लोग फंसने लगते हैं तो खो जाती है बुलडोजर की चाभी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। दरअसल, पुलिस इमरजेंसी ​सेवा (डायल 112) के कर्मचारी बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा कि, उप्र में भाजपा सरकार का अपराध के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ इसलिए ज़ीरो हो गया है क्योंकि उप्र की भाजपा सरकार ‘डायल 100’ तक को उनका वेतन नहीं दे पा रही है, जिससे मजबूर होकर कर्मियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है।

साथ ही कहा, सवाल ये है कि प्रदेश का ख़ज़ाना कौन खा जा रहा है। अब इस घपले-घोटाले की शिकायत किस ‘डायल 100’ पर की जाए। वेतन न देकर, कम से कम दिवाली पर तो भाजपा सरकार लोगों के घरों में अंधेरा न करे।