नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में ड्राई फ्रूट बेच रहे युवकों से नगर निगम और पुलिस ने अभद्रता की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें साफ दिख रहा कि ड्राई फ्रूट को सड़क पर बिखरे हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। वीडियो वायरल होने के पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, इस असंवैधानिक कृत्य की तत्काल जांच हो और इसके पीछे की सही मंशा के आधार पर कार्रवाई की जाए।
देश भर में जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय करने की स्वतंत्रता का अधिकार हर नागरिक का सांविधानिक मूलभूत अधिकार है, ये बात संविधान की शपथ लेकर सत्ता *चलाने वालों* को याद दिलायी जाए। नियमों के उल्लंघन के स्थान पर यदि दुर्भावना इसका आधार है तो देश के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो… pic.twitter.com/NPcNZXxxHe
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 17, 2023
अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, देश भर में जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय करने की स्वतंत्रता का अधिकार हर नागरिक का सांविधानिक मूलभूत अधिकार है, ये बात संविधान की शपथ लेकर सत्ता *चलाने वालों* को याद दिलायी जाए। नियमों के उल्लंघन के स्थान पर यदि दुर्भावना इसका आधार है तो देश के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। इस असंवैधानिक कृत्य की तत्काल जांच हो और इसके पीछे की सही मंशा के आधार पर कार्रवाई की जाए।
-एजेंसी
- सपा का मिशन 2027: ‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवार ही पाएंगे टिकट, सर्वे और जमीनी फीडबैक के दम पर यूपी फतह की तैयारी में अखिलेश यादव - June 2, 2026
- आगरा में प्रधानी रंजिश में खूनी खेल: 3 किमी पीछा कर कार सवार भाइयों पर बरसाईं गोलियां, अवनीश यादव की मौत, भाई घायल - June 2, 2026
- फतेहपुर हत्याकांड: यूट्यूब से सीखी मर्डर की स्क्रिप्ट, पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को ग्राइंडर से काटा - June 2, 2026