नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में ड्राई फ्रूट बेच रहे युवकों से नगर निगम और पुलिस ने अभद्रता की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें साफ दिख रहा कि ड्राई फ्रूट को सड़क पर बिखरे हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। वीडियो वायरल होने के पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, इस असंवैधानिक कृत्य की तत्काल जांच हो और इसके पीछे की सही मंशा के आधार पर कार्रवाई की जाए।
देश भर में जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय करने की स्वतंत्रता का अधिकार हर नागरिक का सांविधानिक मूलभूत अधिकार है, ये बात संविधान की शपथ लेकर सत्ता *चलाने वालों* को याद दिलायी जाए। नियमों के उल्लंघन के स्थान पर यदि दुर्भावना इसका आधार है तो देश के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो… pic.twitter.com/NPcNZXxxHe
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 17, 2023
अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, देश भर में जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय करने की स्वतंत्रता का अधिकार हर नागरिक का सांविधानिक मूलभूत अधिकार है, ये बात संविधान की शपथ लेकर सत्ता *चलाने वालों* को याद दिलायी जाए। नियमों के उल्लंघन के स्थान पर यदि दुर्भावना इसका आधार है तो देश के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। इस असंवैधानिक कृत्य की तत्काल जांच हो और इसके पीछे की सही मंशा के आधार पर कार्रवाई की जाए।
-एजेंसी
- Agra News: “मन की उड़ान फाउंडेशन” के तत्वावधान में 8वां ‘बाज़ार लाइफस्टाइल एंड एग्ज़ीबिशन’ 31 जुलाई को आगरा में - July 22, 2025
- Agra News: धर्मांतरण पर पंजाबी समाज का प्रचंड आक्रोश, प्रशासन को सराहा – अब 27 जुलाई को होगी निर्णायक बैठक - July 22, 2025
- जब शिक्षा डर बन जाए: डिग्रियों की दौड़ में दम तोड़ते सपने, संभावनाओं की कब्रगाह बनते संस्थान - July 22, 2025